पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत और मुरम से भरे 6 वाहन पकड़े

रेत और मुरम से भरे 6 वाहन पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| खनिजविभाग ने शुक्रवार को सोनाघाटी और उससे सटे हुए क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मुरम और रेत ले जा रहे 6 वाहनों को पकड़ा। इन वाहनों से 60 घनमीटर से अधिक रेत और मुरम जब्त की गई।

विभाग ने शाहपुर की ओर से रहे रेत और मुरम से भरे 6 वाहनों को सोनाघाटी क्षेत्र के समीप पकड़ा। पांच डंपर और एक ट्रैक्टर को पकड़कर थाना कोतवाली तक लाया गया। खास बात यह थी कि ट्रैक्टर पर नंबर नहीं था। प्रत्येक डंपर में 10 से 14 घनमीटर रेत भरी थी। लगभग 60 घनमीटर रेत - मुरम बरामद की गई। इन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। खनिज अधिकारी एमए खान ने बताया कि रेत रायल्टी कटने पर बैन होने के बावजूद बड़ी मात्रा में रेत लाई जा रही है। इसे रोकने के लिए जांच की जा रही है। कार्रवाई जारी रहेगी। ज्ञात हो कि भास्कर ने 2 नवंबर को रॉयल्टी कटना बंद फिर भी पास हो रहे लाखों के बिल शीर्षक से खबर प्रकाशित करके शहर में बड़ी मात्रा में रेत लाए जाने के मामले का खुलासा किया था।