पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शफीक का खाता खुला, इस्माइल ने दिया आवेदन

शफीक का खाता खुला, इस्माइल ने दिया आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| जनधनयोजना के तहत शहर में बड़ी संख्या में खाते नहीं खुलने का मामला उजागर होने के बाद नपा, बैंकिंग संस्थान और लोगों में खाते खुलवाने के प्रति जागरुकता आई है। तिलक वार्ड के मांग मोहल्ले में बड़ी संख्या में बिना एकाउंट वाले लोगों के होने की बात सामने आने पर हाल ही में नपा और बैंक अमले ने लोगों को खाते खुलवाने के प्रति जागरुक किया था। इसके बाद बैंकिंग संस्थानों ने खाते खोलना तेज कर दिया है, वहीं लोगों ने बैंक तक जाना शुरू कर दिया है। बैंक ऑफ इंडिया की गंज शाखा में आवेदन देने के बाद शुक्रवार को मांग मोहल्ले के शफीक शाह का खाता खुल गया। मांग मोहल्ले के निवासी शफीक शाह को शुक्रवार को पास बुक भी मिल गई। शफीक शाह के पास अब अपना एकाउंट नंबर 958010510000618 है। इसी तरह शुक्रवार को ही क्षेत्र के इस्माइल शाह और ताहिर हुसैन खाता खुलवाने बैंक ऑफ इंडिया में फार्म जमा करने गए। उन्होंने एकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस्माइल शाह ने बताया पैरों में चोट के कारण 6 महीने से वे घर में थे।