- Hindi News
- समग्र पोर्टल की आईडी से बढ़ी परेशानी, आवेदनों का अंबार
समग्र पोर्टल की आईडी से बढ़ी परेशानी, आवेदनों का अंबार
कक्ष में व्यवस्था बनाने के प्रयास करेंगे
^समग्रकक्ष में व्यवस्था बनाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। लोगों के आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। आईडी नंबर देने और जानकारियां अपडेट करवाने के लिए और स्टाफ लगाया जाएगा।^ -पीके द्विवेदी, सीएमओ,नपा
2 लाख 22 हजार लोगों को होगी परेशानियां
जिलेमें 97 हजार रसोई गैस कनेक्शनधारी हैं। वहीं जिले में लगभग 1.२५ लाख से अधिक अलग-अलग श्रेणी के राशनकार्डधारी हैं। इस तरह करीब 2 लाख 22 हजार लोगों को समग्र पोर्टल की आईडी की जरूरत है। इनकी समग्र आईडी समय पर नहीं बनती है तो परेशानी और बढ़ जाएगी।
पोर्टल में एंट्री का कर रहे इंतजार
{सुभाषवार्ड निवासी संतरी उइके को अपने परिवार के मुखिया का नाम बदलवाना है। उन्होंने आवेदन दे दिया है। अब समग्र पोर्टल पर एंट्री का इंतजार है।
{देशबंधु वार्ड निवासी चंदन बरडे के परिवार में सदस्यों की संख्या बढ़ गई है। उन्हें बच्चों की एंट्री समग्र पोर्टल पर करवानी है। इसके लिए वे आवेदन दे चुके हैं।
नपा में बने समग्र पोर्टल कक्ष में आईडी के लिए आवेदकों की भीड़ लगी रही।
{फूड कूपन और रसोई गैस कनेक्शन की लिंक बैंक खाते से जोड़ने में लग रहा आईडी नंबर
नगरसंवाददाता|बैतूल
साईंआशियाना कॉलोनी निवासी लालसिंह घोसी को रसोई गैस लेने की चिंता सता रही है, दरअसल गैस एजेंसी से मिलने वाले फार्म में समग्र पोर्टल की आईडी का ऑब्शन उन्हें भरना है, लेकिन उनकी आईडी नहीं बनी है। शहर के 500 लोग अब तक नई आईडी बनाने के लिए इसी तरह आवेदन दे चुके है, रोजाना नपा कार्यालय के समग्र कक्ष में बड़ी संख्या में ऐसे आवेदन लेकर भीड़ रही है। समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन का सर्वे हुए दो साल बीत चुके हैं, लेकिन अब समग्र पोर्टल की अहमियत पता लगने पर बहुत अधिक भीड़ नपा कार्यालय पहुंच रही है। नपा में केवल एक कर्मचारी के भरोसे यह व्यवस्था है, जिसके कारण काम मुश्किल हो गया है।
जानकारी के अनुसार दो साल पहले 2011-12 में शहर में समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन का सर्वे शुरू हुआ था। इस सर्वे के तहत लोगों के घर-घर जाकर एकाउंट नंबर, सदस्यों की संख्या, वार्षिक आय, आर्थिक स्थिति सहित अन्य जानकारियां ली गई थी। उस समय बहुत से लोग घर पर नहीं मिले थे, वहीं बहुत से लोगों ने आधी अधूरी जानकारियां भरी थी। अब फूड कूपन देने और रसोई गैस देने म