मवेशियों से भरा ट्रक जब्त, ड्राइवर भागा
शाहपुर| नेशनलहाईवे पर शुक्रवार की सुबह पुलिस ने गश्त के दौरान एक ट्रक का पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। ट्रक में 48 मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था,जिसमें से एक मवेशी की मौत हो गई,जबकि 47 मवेशियों को पुलिस ने बरामद कर गोशाला भिजवा दिया। शाहपुर के एएसआई आरवी मेहरा ने बताया कि वे सुबह रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान एसडीओपी एसके दामले और टीआई एसआर चौधरी ने दूरभाष पर संदिग्ध ट्रक को रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद निशाना डेम के पास इटारसी से बैतूल की तरफ जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी-09- 0486 का चालक अंधेरे का लाभ लेते हुए ट्रक से कूदकर भाग गया। पुलिस ने बरामद किए मवेशियों को गोशाला भिजवाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।