पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों को प्रशासन देगा ईको बायोमॉस चूल्हे

ग्रामीणों को प्रशासन देगा ईको बायोमॉस चूल्हे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापंचायत के वाटरशेड मैनेजमेंट प्रोग्राम (आईडब्ल्यूएमपी) के गांवों में धुंआ रहित लकड़ी की बचत के साथ पर्यावरण की रक्षा करने वाले ईको बायोमॉस चूल्हे उपलब्ध कराए जाएंगे। चूल्हे वाटरशेड के आस्थामूलक कार्यों के तहत ग्रामीणों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

शाहपुर ब्लाक के वाटरशेड के खरवार गांव में इन चूल्हों का ग्रामीणों के समक्ष प्रदर्शन किया गया, जिन्हें ग्रामीणों ने काफी पसंद किया। कलेक्टर ने बताया कि ईको बायोमॉस चूल्हा धुंआ उत्पन्न नहीं करता है। लकड़ी कम लगने से पर्यावरण का संरक्षण होगा।

ऐसे काम करता बायोमॉस चूल्हा

बायोमॉसचूल्हे के उपयोग से धुंआ रूपी कार्बनडाईऑक्साइड मिथेन गैस आग में तब्दील हो जाती है। इससे जिससे स्वास्थ्य, आंखों एवं श्वास संबंधी रोगों से बचाव होगा। साथ ही बर्तन घर काले नहीं होते। परंपरागत चूल्हों के बजाय इसके उपयोग से 70 प्रतिशत लकड़ी की बचत होती है। इस चूल्हे में आग की लपटें वेस्ट नहीं होती। यह चूल्हा रसोई के बर्तन को अत्यधिक ताप प्रदान करता है। इससे कम खर्च में रसोई जल्दी तैयार हो जाती है।

















कम लकड़ी में ज्यादा आग उत्पन्न करने की तकनीक है, यह चूल्हा।











स्थानीयस्तर पर उपलब्ध होने वाली लकड़ी, वृक्षों की डालियां, सूखी पत्तियां, गोबर के कंडे आदि कृषि अपशिष्ट ईंधन से ऊर्जा प्राप्त करता है। मजबूत, आकर्षक, स्टेनलेस स्टील से निर्मित, वजन में हल्का, छोटा, आसानी से कहीं भी लाने-ले-जाने योग्य, उपयोग में आसान, रखरखाव में कोई खर्च नहीं है। उपरोक्त चूल्हे भारत सरकार के नव एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय एवं एमपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज से अनुमोदित है।

5 सौ परिवार को मिलेंगे बायोमॉस चूल्हे

जिलापंचायत के सीईओ सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि वाटरशेड संचालित ग्रामों में करीब 500 परिवारों को उपलब्ध कराए जाने वाले इन चूल्हों से ग्रामीणों को जहां ईंधन के रूप में कम लकड़ी खर्च करनी पड़ेगी। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए लाभदायी होंगे। यह चूल्हे उन्हीं ग्रामीणों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन्होंने अपने घरों में शौचालय का निर्माण करवाया है। उन्होंने बताया कि ग्रामों में मध्यान्ह भोजन निर्माण के लिए भी इन चूल्हों का कम्यूनिटी मॉडल उपलब्ध कराया जाएगा।