पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 750 किमी की पैदल यात्रा कर लौटे ताप्ती दर्शन यात्री

750 किमी की पैदल यात्रा कर लौटे ताप्ती दर्शन यात्री

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| बैतूलकी ताप्ती दर्शन यात्रा समिति के माध्यम से शुरू हुई ताप्ती दर्शन यात्रा सोमवार को वापस लौट आई। बैतूल जिले के 45 ताप्ती दर्शन यात्रियों ने 28 दिनों में 750 किमी की पैदल यात्रा पूरी की। इस यात्रा के समापन पर यात्रियों ताप्ती तट पर पूजन किया। ताप्ती दर्शन यात्रा के प्रमुख राजेश दीक्षित ने बताया कि मां ताप्ती किनारे ऋषि मुनियों की तपोभूमि रही है। इस यात्रा में करीब चार सौ साल पुराने ताप्ती के इतिहास को करीब से जाने का मौका मिला। ताप्ती दर्शन यात्रा 10वें साल में पहली बार नंदूरवार से प्रकाशा तक पहुंचीं। यात्रा उत्साह पूर्वक पूरी की गई। जैतपुर में बैतूल में कलेक्टर रह चुके डीएस राय भी शामिल हुए और यात्रियों का हौसला बढ़ाया। यात्रा को कराने में बैतूल के बबलू खुराना, ओम अग्रवाल, सुरेश मालवीय, सीमांत पांडे, विनोद डागा, योगेश मदान, नवीन तातेड़, गोदावरी बापट, उषा द्विवेदी का सहयोग रहा।

















इसके अलावा जगह-जगह लोगों ने भी पूरा सहयोग किया। इस पद यात्रा में प्रमोद शर्मा, राजू पाटनकर, चंद्रकांत पांसे, तुकाराम कडूकर, नामदेव दवंडे, भीमराव देशकर, अंकुश पवार समेत अन्य यात्री थे। श्री दीक्षित ने कहा कि ताप्ती दर्शन यात्रा आगे भी लोगों के सहयोग से जारी रखी जाएगी।