पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई पंचायत कक्षों की जांच के लिए पहुंचा दल

ई-पंचायत कक्षों की जांच के लिए पहुंचा दल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| ई-पंचायतकक्षों में धांधली का मामला विधानसभा में उठने के बाद राज्य सरकार ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। इसकी जांच करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय से ईएनसी प्रभाकांत कटारे, एडीशनल डायरेक्टर प्रदुमन शर्मा, डिप्टी कमिश्नर केके श्रीवास्तव, अपर सचिव ब्रिजेश कुमार एवं डीजीएम एसके नेमा बैतूल पहुंचे हैं। दल बैतूल, भीमपुर, भैंसदेही, सहित अन्य ब्लॉकों की पंचायतों में बने ई-पंचायत कक्ष की गुणवत्ता की जांच करेंगे। अधिकारियों का यह दल अलग-अलग ब्लॉकों में जाकर जांच कर रहा है।