कलेक्टर कांफ्रेंस 11 को सारनी में होगी
बैतूल| नर्मदापुरमसंभाग के आयुक्त वीरेंद्र कुमार बाथम की अध्यक्षता में 11 फरवरी को दोपहर 11.30 बजे से अपर रेस्ट हाउस सारनी में संभागीय कलेक्टर कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। बैठक में निर्धारित एजेंडे के अलावा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखाओं एवं समितियों के कालातीत ऋणों की वसूली की प्रगति के संबंध में समीक्षा की जाएगी। संभागीय कांफ्रेंस में होशंगाबाद, बैतूल एवं हरदा जिले के कलेक्टर सहित अन्य संबंधित अधिकारी भाग लेंगे।