पानी के सैंपल लिए, भोपाल भेजेंगे
भू-जलसर्वेक्षण विभाग ने पूरे जिले में पानी जांच के लिए अभियान चलाते हुए पानी के 120 सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को विशेष वाहन से भोपाल की पानी की जांच करने वाली लेबोरेटरी भेजा जाएगा। यदि इनमें अशुद्धि पाई जाती है तो सैंपल वाले क्षेत्र के जलस्स्रोतों की जांच की जाएगी और अशुद्धि दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार भू-जल सर्वेक्षण विभाग जिले में पेयजल की स्थिति और अशुद्धियों की पड़ताल करता है। पूरे जिले में इस विभाग के 100 पीओडब्ल्यू यानी परमानेंट ऑब्जरवेटरी वेल बनाए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में 10 वेल निर्धारित किए गए हैं। हाल ही में भू-जल सर्वेक्षण विभाग के हाइड्रोलॉजिस्ट के दल से सभी जगहों से पानी के सैंपल लिए हैं। कुछ संवेदनशील जगहों से दो सैंपल भी लिए गए हैं। इन सैंपलों को बोतलों में भरकर मुख्यालय पर स्थित भू-जल सर्वेक्षण कार्यालय लाया गया है। इन सैंपलों को राजधानी भोपाल की कोलार स्थित हाईटेक पानी जांच लेबोरेटरी में भेजा जाएगा। यहां पर इनकी बारीकी से जांच होगी। यदि पानी जांच में फ्लोराइड, आयरन, बैक्टीरिया, क्लोराइड जैसे तत्व अधिक मात्रा में मिलते हैं तो इन क्षेत्रों के अन्य पेयजल स्रोतों की बारीकी से जांच करवाई जाएगी।
इसके बाद इनमें अशुद्धियों को दूर करने के लिए प्लानिंग भी की जाएगी।
एक महीने में आएगी रिपोर्ट
सैंपलोंको राजधानी की लेबोरेटरी तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए भू-जल सर्वेक्षण विशेष वाहन का इंतजाम कर रहा है। मंगलवार को इस वाहन से सैंपल भोपाल भेजे जाएंगे। इसके एक महीने बाद इन सैंपलों की रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट देखकर भू-जल सर्वेक्षण विभाग के हाइड्रोलॉजिस्ट एनालिसिस करेंगे।
बैतूल| भू-जल सर्वेक्षण विभाग ने जिले से लाए गए 120 पानी के सैंपल।
रिपोर्ट के आधार पर आगे की योजना बनाएंगे
^जिलेके 100 पीओडब्ल्यू से पानी के 120 सैंपल लिए गए हैं। सभी विकासखंडों से सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों को राजधानी भोपाल की पानी जांच लेबोरेटरी भेजा जाएगा। यहां से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की योजना बनाई जाएगी। केराजगोपाल अय्यर, सहायक भूजलविद भू-जल सर्वेक्षण विभाग
पानी की जांच