- Hindi News
- स्वास्थ्य शिविर में 250 लोगों ने कराया चेकअप
स्वास्थ्य शिविर में 250 लोगों ने कराया चेकअप
मप्रजन अभियान परिषद नवांकुर संस्था आहुति सोशल वेलफेयर सोसायटी के सौजन्य से एवं जिला चिकित्सालय के सहयोग से रेलवे प्लेटफार्म के सामने, रामनगर बैतूल में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा।
शिविर का शुभारंभ मप्र जनअभियान परिषद की जिला समन्वयक ने किया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता पाटिल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश घोरे, डॉ. प्रकाश देशमुख, क्षय रोग चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल श्रीवास्तव, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन राठी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रानू वर्मा, जनरल फिजीशियन डॉ. एसके कुशवाह, डॉ. भट्ट, डॉ. संदीप लोन्हारे, डॉ. चंदू मानकर, डॉ. धमेंद्र शुक्ला ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में 250 लोगों ने अपनी जांच करवाई जिन्हें आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क दवा भी दी गई। इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि शिविर में अधिकांश मरीज अस्थि से संबंधित एवं इसके अलावा एनिमिया त्वचा रोग के पाए गए। श्री शुक्ला ने बताया कि संस्था इस तरह के शिविर आगे भी संचालित करते रहेगी।