- Hindi News
- भारतीय बौद्ध आदर्श शिक्षण समिति का गठन हुआ
भारतीय बौद्ध आदर्श शिक्षण समिति का गठन हुआ
बैतूल| नागपुरनाका क्षेत्र जयप्रकाश वार्ड में सोमवार को एक सामान्य सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से भारतीय बौद्ध आदर्श शिक्षण समिति का गठन किया गया।
इसमें राकेश अतुलकर को समिति का अध्यक्ष, राजेन्द्र निरापुरे को सचिव, प्रकाश झरबड़े को कोषाध्यक्ष, राकेश चौरासे को उपाध्यक्ष और अजय निरापुरे को सहसचिव नियुक्त किया गया। इस समिति में सामाजिक कार्य, शिक्षा और सामाजिक जागरुकता को विशेष महत्व दिया जाएगा।