- Hindi News
- फिल्म प्रमोशन के लिए अनुयायियों ने रैली निकाली
फिल्म प्रमोशन के लिए अनुयायियों ने रैली निकाली
संतराम रहीम इंशा की अभिनीत फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड के प्रमोशन के लिए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने बैतूल में फिल्म के पोस्टर के साथ रैली निकाली। यह रैली रेल्वे स्टेशन गंज से शुरू हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं।
महादेव इंशा ने बताया कि फिल्म पूरे भारत सहित संपूर्ण विश्व में 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। बैतूल के संजय आर्य ने बताया कि फिल्म में सच्चा सौदा के जनहित में चलाए जा रहे 105 कार्यों को दिखाया गया है। इसमें नशे निषेध पर खास फोकस किया गया है। इसके साथ ही इस फिल्म को पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। फिल्म में युवाओं को नशे से बचाने विशेष रूप से संदेश दिया गया है।