पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 दिन बाद भी कर्मियों को नहीं मिला वेतन

12 दिन बाद भी कर्मियों को नहीं मिला वेतन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल | नगरपालिकाके कर्मचारियों को इस महीने 12 दिन बीतने के बावजूद वेतन नहीं मिला है। 12 साल में यह पहला मौका है जब वेतन मिलने में देरी हुई हो।

नगरपालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मदनलाल बिन्नोदकर ने बताया कि 12 फरवरी बीतने के बावजूद जनवरी महीने का वेतन नहीं मिला है। नगरपालिका में इस समय 400 से अधिक कर्मचारी हैं, इनका वेतन 48 लाख रुपए बनता है। लेकिन इस महीने किसी को भी वेतन नहीं मिला है। वेतन मांगने पर अधिकारी बजट की कमी होने और टैक्स वसूली कम होने का हवाला देते हैं। जिसके कारण रात-दिन काम में जुटे कर्मचारी आर्थिक तंगी और तनाव से जूझ रहे हैं। श्री बिन्नोदकर ने बताया कि नपा के लगभग 100 कर्मचारी ऐसे हैं जो काम नहीं करते इसके बावजूद इन्हें 7 से 10 लाख रुपए वेतन दिया जाता है। इनकी छंटनी भी होनी चाहिए। इस विषय में नपा सीएमओ पीके द्विवेदी ने बताया कि चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि से ही वेतन दिया जाता है। यह राशि अब तक नहीं आई है। दो तीन दिन में राशि जाएगी इसके बाद वेतन कर दिया जाएगा।