गांव में शौचालय नहीं बनने की शिकायत
बैतूल| चिचोलीब्लॉक के ग्रामीणों ने निर्मल ग्राम घोषित ग्राम पंचायत मलापुर में 100 फीसदी शौचालयों का निर्माण नहीं कराए जाने की शिकायत गुरुवार को जनपद पंचायत सीईओ समेत कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल को की है। गांव के संजीव कुमरे, मंगल, नबियाबाई आदि ने आरोप लगाया कि मलाजपुर लगभग 500 घरों का गांव है, यहां पर कई घरों में शौचालय नहीं बने हैं, जबकि इसे निर्मल ग्राम का पुरस्कार भी मिला है। उन्होंने जनपद पंचायत और कलेक्टर को जहां शौचालय नहीं बने हैं। जनपद पंचायत सीईओ और कलेक्टर ने जांच का आश्वासन दिया है।