ट्रेन से बाहर धकेलने की शिकायत
बैतूल| आमलाब्लाक के बड़गांव के अनिल यादव ने सेमरिया खुर्द गांव के अपने रिश्तेदारों भीम, पवन, ललिता के खिलाफ उसके भाई राजेश के साथ ट्रेन में मारपीट करने और बाहर धकेलने की शिकायत एसपी ऑफिस में की है। गुरुवार को एसपी ऑफिस में दिए आवेदन में बताया कि 11 फरवरी को उसका भाई राजेश घरेलू हिंसा मामले की पेशी पर आमला न्यायालय आया था। यहां उसके रिश्तेदारों ने उसे देखने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि राजेश जब आमला से बोरदेही रहा था, तो उसके साथ ट्रेन में मारपीट की और ट्रेन के लालावाड़ी स्टेशन धीमी गति से चलने पर उसे बाहर धकेल दिया गया। इसकी आमला जीआरपी में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।