पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वालीबॉल में बैतूल से जीती आमला टीम

वालीबॉल में बैतूल से जीती आमला टीम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसग्राउंड पर आयोजित अखिल भारतीय वालीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को क्षेत्रीय प्रतियोगिता में न्यू स्टार मिनी क्लब आमला ने रेलवे इंस्टीट्यूट आमला के सीनियर क्लब को हराया। दोपहर में शुरू हुए रोमांचक मुकाबले देर रात तक चलते रहे।

गुरुवार को बारिश होने के कारण यहां दोपहर 3.30 बजे से प्रतियोगिता शुरू हुई। पहला मुकाबला न्यू स्टार मिनी क्लब आमला और सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट आमला के बीच खेला गया। न्यू स्टार ने पहला सेट 15-3 और दूसरा सेट 15-13 से जीत लिया। दूसरा मैच बिरुल बाजार एवं तिरमहु गांव के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। इस मैच में बिरुलबाजार टीम ने पहला सेट 25-12 और दूसरा सेट 25-19 से जीत लिया।

इस प्रतियोगिता में तीसरा मैच लालावाड़ी एवं अंधारिया बी टीम के बीच हुआ। इस मैच में लालावाड़ी टीम 29-27 एवं दूसरे सेट में 25-19 से विजेता रही। यहां चौथा मुकाबला तिरमहु एवं खापा बी के बीच खेला गया। इस मैच में तिरमहु ने 25-18 25-22 से खापाखतेड़ा को हराया। पांचवें मुकाबले में न्यू स्टार आमला सीनियर ने एनवायके बैतूल को 15-8 15-4 से मात दी। इसके बाद के मैच में बिरुलबाजार टीम ने साईंखेड़ा टीम को 15-3 एवं 15-10 से हरा दिया। सातवें मुकाबले में अंधारिया ने शिवपुरी को हराकर जीत हासिल की। इधर देर रात तक यहां अन्य टीमें भी अपना प्रदर्शन करती रही। जानकारी के अनुसार यहां ज्यादा टीम का दबाव बनने के बाद आयोजन समिति ने 25 पाइंट के सेट को बाद में 15 पाइंट में तब्दील कर दिया था। देर रात तक कड़ी ठंड में यहां खेलप्रेमी वालीबॉल टूर्नामेंट का आनंद ले रहे थे।

आज होगी आॅल इंडिया की ओपनिंग

शुक्रवारकी शाम 4 बजे से आल इंडिया टूर्नामेंट की ओपनिंग होगी। इसके लिए गुरुवार शाम तक यहां सिगनल कोर लखनऊ, सेंट्रल रेलवे मुंबई, डब्ल्यूसीआर जबलपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस, साईं हॉस्टल हरियाणा सहित अन्य स्थानों के खिलाड़ियों का आना शुरू हो चुका था।

आमला। पुलिस ग्राउंड पर वालीबॉल में जौहर दिखाते खिलाड़ी।