- Hindi News
- बारिश के साथ गिरे ओले, तेज हवा से गेहूं की फसल हुई आड़ी
बारिश के साथ गिरे ओले, तेज हवा से गेहूं की फसल हुई आड़ी
चिचोली में भी कई गांवों में तेज हवा से आड़ी हुई फसल
बारिश से नालियां हुईं चोक, सड़क पर फैली गंदगी
{बोरदेही बायपास बंद होने से आवाजाही थमी
{किसानों ने फसलों का सर्वे कर मांगा मुआवजा
वेदररिपोर्टर| आमला
बीतेदो दिनों से हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल बर्बाद होने की कगार पर गई है। गुरुवार सुबह भी आमला नगर सहित आसपास के इलाकों में सुबह 7 बजे तेज बारिश के साथ चने और आंवले के आकार के ओले गिरे। करीब 10 मिनट तक हुई ओलावृष्टि से इलाके में ओले की परत बिछ गई थी। इससे कई घरों में पानी भी घुस गया था। इस बारिश से आमला-बोरदेही बायपास रोड बंद होने से सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। दो दिनों की बारिश और तेज हवा से गेहूं की फसलें खेतों में आड़ी हो गई है।
ओलावृष्टिसे एक दर्जन गांवों में नुकसान
गुरुवारकी सुबह करीब 10 मिनट तक हुई तेज ओलावृष्टि में आमला सहित आसपास के इलाके में ओलों की परत बिछ गई थी। हवा और बारिश के कारण जहां आसपास के इलाके के खेतों की गेहूं सहित अन्य रबी फसलें आड़ी हो गई, तो वहीं फसलों की बालियां भी टूटकर खेतों में गिर गई हैं। खानापुर के किसान राजेश सोनी, रामप्रसाद गंगारे ने बताया कि इससे फसलों को अधिक नुकसान हुआ है।
ससाबड़, हसलपुर सहित अन्य गांवों में ओले गिरने की खबर है। इधर बैतूल ब्लॉक के कन्हडग़ांव के किसान पृथ्वीराज चौहान ने बताया कि कन्हडग़ांव सहित मोवाड़, नीमझिरी, कोहवानी आदि गांव में भी ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। भारतीय किसान संघ के ओमकार टिकारे, बेनी पवार, मनोज नावंगे ने फसलों का सर्वे करवाकर मुआवजा देने की मांग की है।
चिचोली। तेज हवा और बारिश से खेत में आड़ी हो गई गेहूं की फसल।
आमला। तेज बारिश और ओलों के कारण आड़ी हुई गेहूं की फसल। ओलावृष्टि से जमीन और मकानों पर परत बिछ गई थी।