पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क के लिए हैंडपंप को कर रहे जमींदोज, पानी की होगी समस्या

सड़क के लिए हैंडपंप को कर रहे जमींदोज, पानी की होगी समस्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक खनन पर 70 से 80 हजार रुपए होता खर्च

एकखनन पर 70 से 80 हजार रुपए का खर्च बोर के खनन पर होता है। इस तरह 14 हैंडपंपों को यदि जमींदोज किया जाता है तो 10 लाख रुपए के खर्च पर पानी फिर जाएगा।

^सड़क चौड़ीकरण के दौरान समतलीकरण किया जा रहा है। हैंडपंपों को बचाने के लिए प्लानिंग की जाएगी। हैंडपंप हटाकर पंप लगाने या पाइप बिछाकर इन्हें शिफ्ट करने की प्लानिंग की जाएगी। निरीक्षण करके हैंडपंपों की जानकारी ली जाएगी।^ -अनिल पिप्पल, प्रभारीसीएमओ नपा

बैतूल। सदर शहीद दीपक यादव चौक पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेयजल संकट वाले क्षेत्र के हैंडपंप जमींदोज हो रहे है।

निर्माण कार्य से ये बाउंड्रीवॉल टूटेगी

>सड़कको 24 मीटर चौड़ा किया जाना है। नेहरू पार्क के पीछे पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्रीवॉल चौड़ीकरण के दौरान टूटेगी।

>नेहरू पार्क में दो साल पहले बनाई गई 27 लाख की बाउंड्रीवॉल का कोने का हिस्सा भी टूटेगा।

>पीडब्ल्यूडी चौक पर कोने में स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स अभी शुरू भी नहीं हुआ है। इसे 2012 में 2.5 लाख की लागत से बनाया गया था। इसे भी सड़क चौड़ीकरण के लिए तोडऩा पड़ेगा।

>पीडब्ल्यूडी चौक से गुरुद्वारा रोड तक बने शासकीय क्वाटर्स की अधिकांश बाउंड्रीवॉल तोडऩी पड़ सकती है।

तैयारी|इन 6 सड़कों के किनारे 14 हैंडपंप रहे बीच सड़क में

नपा चार सालों में 2 खनन ही करवा पायी

चारसाल पहले शहर में 558 हैंडपंप थे अब 560 हैं। यानी नपा चार साल में केवल दो खनन करवा पाई है। दरअसल, खनन का काम ठेकेदार नहीं मिलने के कारण लंबे समय से चौपट था। इस साल की गर्मियों में परेशानी बढ़ने पर अर्जुन वार्ड में बमुश्किल दो हैंडपंप खुदवाए गए थे। ये खनन भी नपा ने पीएचई की मदद से करवाए थे।

यात्री प्रतीक्षालय को भी हटाया

प्रोजेक्टके कारण शहर के बहुत से कंस्ट्रक्शन टूट रहे हैं। दो साल पहले कारगिल चौक पर बनाया गया यात्री प्रतीक्षालय भी हाल ही में तोड़ा गया है। इसी तरह पीडब्ल्यूडी चौक के कोने में बना ढाई लाख का भवन भी चौड़ीकरण के लिए तोड़ा जा सकता है।

जहां हैंडपंप बंद हो रहे, वहां पानी की जरूरत

सदरमें शहीद दीपक यादव चौक के पास बाजार लगता है। इस बाजार में ट्रैफिक छतरी के पास हैंडपंप है। इस हैंडपंप के चारों ओर बड़े बोल्डर डालकर इसे दबा दिया गया है। जबकि इस हैंडपंप का पानी बाजार में आने वाले लोग पीते हैं। इ