अग्रसेन जयंती महोत्सव आज
अग्रसेन जयंती महोत्सव आज
बैतूल| श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को होगा। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि जयंती कार्यक्रम 22 से शुरू होंगे। कार्यक्रम में राजेंद्र अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, हेमलता गर्ग और चंदादेवी अग्रवाल का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पं. कांत दीक्षित करेंगे। विशेष अतिथि मंगल प्रसाद अग्रवाल, मुख्य अतिथि कृष्ण चंद अग्रवाल होंगे। पहले दिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक खेलकूद होंगे। दूसरे दिन 23 सितंबर को महिलाओं एवं युवतियों के खेलकूद और 24 सितंबर को शाम 6 बजे आनंद मेला का आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को शाम 4:30 पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सम्मान और पुरस्कार वितरण होगा।