भोपाल/ बैतूल | राज्यसरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अफसरों के तबादले किए हैं। गृह विभाग ने सोमवार को आईपीएस अफसर राकेश कुमार जैन को बैतूल एसपी पदस्थ किया है। श्री जैन दतिया में 29वीं वाहिनी विसबल के कमांडेंट थे। बैतूल एसपी सुधीर वी लाड को श्री जैन की जगह दतिया भेजा गया है।