रोजगार कार्यालय में जॉब फेयर 12 को
रोजगार कार्यालय में जॉब फेयर 12 को
बैतूल: जिलारोजगार कार्यालय में 12 दिसंबर को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर में चार निजी कंपनियां कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन सहित अन्य पदों के लिए युवाओं का चयन करेंगी। जिला रोजगार अधिकारी अजय जायसवाल ने बताया कि इससे युवा को रोजगार मिलेगा।
5वीं पास, 12वीं पास , स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं के लिए 6 हजार से 9 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन तक की नौकरियों के अवसर इस दौरान उपलब्ध रहेंगे।