अतिरिक्त मुख्य सचिव ने देखी बांस कला
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने देखी बांस कला
बैतूल: कुटीरएवं ग्रामोघोग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राकेश अग्रवाल और हस्तशिल्प विकास निगम के सलाहकार रमाकांत चतुर्वेदी जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने बांस शिल्प से जुड़ी जागृति ग्रामोत्थान संस्थान का निरीक्षण किया। बांस से बनाए गए सेटेलाइट और माइक्रोस्कोप देखकर उन्होंने कलाकारों की सराहना की।
इस दौरान संस्था के नरेन्द्र यदुवंशी ने उन्हें संस्था की ओर से बांस कला के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के विषय में बताया। निरीक्षण टीप में उन्होंने किए जा रहे कार्य को प्रभावशाली और उच्च स्तर का बताया। अधिकारियों का यह दल सभी जिलों में कला केन्द्रों का निरीक्षण कर रहा है।