पेड़ों पर अमरबेल का जाल
पेड़ों पर अमरबेल का जाल
बैतूल| शहरमें लगे फूलदार पेड़ों पर इन दिनों अमरबेल का जाल बिछा हुआ है। शहर की सड़कों के किनारे लगे गुलमोहर सहित पीले, लाल फूलों के पेड़ों पर अमरबेल का जाल बिछने से पेड़ों की टहनियां झुकने लगी है, वहीं पेड़ भी नीचे की ओर झुक रहे हैं। एसपी ऑफिस, बीएसएनएल ऑफिस सहित नेहरू पार्क के किनारों पर लगे इन फूलों के पेड़ों पर सबसे ज्यादा संकट है। जानकार लोगों का कहना है कि अमरबेल बेहद तेजी से फैलती है। इस पर कंट्रोल नहीं किया गया तो यह सभी पेड़ों काे शिकार बना लेगी।