पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच चोर पकड़ाए, 2 लाख का माल बरामद

पांच चोर पकड़ाए, 2 लाख का माल बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका विहार कॉम्पलेक्स गंज शॉपिंग मॉल में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में बैतूल खेड़ीसांवलीगढ़ के पांच युवकों को गिरफ्तार कर चोरी का 2 लाख का माल बरामद किया है। पांचों युवकों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

सितंबर माह में नपा विहार कॉम्प्लेक्स सहित गंज स्थित शॉपिंग मॉल में चोरी की वारदात हुई थी। चोरों ने एक ही रात में आधा दर्जन इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल शॉप, कपड़े सहित अन्य दुकानों के ताले तोड़े थे। पुलिस ने केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बीते दिनों पुलिस के सामने से बाइक पर सवार एक युवक तेज रफ्तार से जा रहा था। जिस पर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ में चोरी का मामला खुल गया। पुलिस ने चोरी की वारदात में लिप्त बैतूल निवासी रितेश चौरसिया, दीपांशु दरवाई, राजा मालवीय, प्रवीण पांडरे और खेड़ी निवासी आकाश राठौर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने इनके पास से 7 मोबाइल, मोबाइल एसेसरीज, प्रिंटर, कपड़े, चप्पल सहित करीब 2 लाख की सामग्री बरामद की है।

शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी

इनमेंसे दो युवक दुकानों में नौकरी करते थे। दुकानों के संचालक इनके शौक से हैरान थे। पुलिस के मुताबिक युवक अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे।

पहले रैकी करते थे

इनयुवकों में से कुछ निगरानी करते थे, तो कुछ वारदात को अंजाम देते थे। युवक कई दिनों तक दुकानों की रैकी करते थे। वहां कई दिनों पहले से नजर रखते थे और फिर मौका पाते ही चोरी कर लेते थे।

चोरों से जब्त की सामग्री।