हमें बताएं...
बैतूल
क्लीन सिटी
भास्कर अभियान
साफ-स्वच्छ शहर के लिए दीजिए बल
बैतूल. महावीरवार्ड में इन दिनों गंदगी का आलम है। सड़कें और गलियां तो साफ हो रही हैं, लेकिन मैदानों में फैला कचरा नहीं उठने से यह हवा चलने पर घरों में उड़कर घुस जाता है, जिससे यहां के रहवासी बेहद परेशान हैं। कचरा उड़-उड़कर इधर-उधर फैल रहा है। यह फोटो भास्कर को वार्डवासी संतोष साबले ने उपलब्ध करवाई है। उन्होंने बताया कि यहां कचरे के ढेर में फैली पॉलीथिन मवेशी खाकर यहीं बैठ जाते हैं, जिसके चलते वे बीमार भी हो रहे हैं। उन्होंने नपा अमले से कचरा उठाकर ट्रेचिंग ग्राउंड में डालने की मांग की है।
मैदान में फैला कचरा
बैतूल. जवाहरवार्ड में कचरे के ढेर से उठ रही बदबू से लोग और दुकानदार परेशान हैं। यहां पर रोजाना सफाई अमला सफाई करने तो आता है, लेकिन कचरे का ढेर यहीं छोड़ जाता है। यह फोटो भास्कर को रंजीत सिंह साहनी ने उपलब्ध करवाया है। उन्होंने बताया कि होटल सेनानी के सामने वाली गली में कचरे का ढेर रोज लग जाता है। सफाई अमला उठाकर ले जाए तो यहां बदबू उठना बंद हो जाएगी।
वहीं यहां स्थित नाली में भी यह कचरा समा रहा है।
सफाई की ढेर छोड़ गए