लोक शक्ति नेटवर्क से सुलझाएंगे समस्याएं
बैतूल| शाहपुरब्लाॅक के सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करने लोक शक्ति परिषद का गठन किया गया। इससे सभी संस्थाओं का नेटवर्क बनेगा और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रशासनिक स्तर से हल करवाया जाएगा। सोमवार को इसकी एक बैठक रखी गई। इसमें आदिवासी संरचना सेवा संस्थान शाहपुर, अवार्ड संस्था भौंरा, न्यू चेतना वेलफेयर सोसाइटी सारनी एवं विक्रम मशरूम यूनिट सिलपटी के संस्था प्रमुख उपस्थित हुए। इस मौके पर सामाजिक समस्याओं और संगठन के गठन पर बात रखी गई और एक नेटवर्क बनाकर कार्य करने पर विचार किया गया। इस पर सभी संगठनों ने सहमति दी। ग्रामीण की समस्याओं के निदान के लिए लोक शक्ति परिषद का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष सुनीता केथवास सचिव कलीराम पाटिल, कोषाध्यक्ष निखिल साहू को चुना गया। उद्देश्य सामाजिक समस्याओं जैसे कुरीति को दूर करने के साथ-साथ समस्याओं को ब्लाक और जिला स्तर रखकर कर इसका निराकरण करना है। इस मौके पर सामजिक कार्यकर्ता उमा गोस्वामी, श्रीराम किशोर कहार, विवेक राजपूत, ज्योति यादव मौजूद थे।