नाली में फंसी गाय की बचाई जान
बैतूल| शहरके कोठी बाजार क्षेत्र की एक नाली में गाय फंस गई थी। यह गाय काफी कोशिश के बावजूद नाली से नहीं निकल पा रही थी। इस स्थिति को देखते हुए कोठी बाजार की जय मां दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य ईशान श्रीवास्तव, राकेश सूरे,नीरज श्रीवास्तव, नवीन ठाकुर, बंटी श्रीवास्तव,इरशाद खान ने मिलकर गाय को नाली से निकाला। इससे गाय की जांच बच सकी। राकेश सूरे ने बताया कि अगर उनके साथी कोशिश नहीं करते तो गाय नाली में फंसकर मर जाती।