पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह पंचायत सचिवों को तबादले पर मिला स्टे आर्डर

छह पंचायत सचिवों को तबादले पर मिला स्टे आर्डर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापंचायत बैतूल द्वारा बीते माह ग्राम पंचायत सचिवों के तबादले किए थे। पंचायत सचिवों के किए गए ट्रांसफर में पंचायत के नियमों की अनदेखी की गई थी। इस मामले में विकासखंड के छह ग्राम पंचायत सचिवों को कोर्ट से स्टे आर्डर मिला है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत धुड़िया नई के सचिव रमेश येवले, पारडी के फूलचंद राठौर, देड़पानी के साहबलाल कासदे, घुघरी के सचिव रामदास सलामे, बोथिया के सचिव श्रीनिवास खाड़े तथा भिकुंड के गंगाराम नागले को जबलपुर हाईकोर्ट से ट्रांसफर किए जाने पर स्टे आर्डर दिया गया।

इन 6 ग्राम पंचायत सचिवों के स्टे आर्डर के संबंध में सोमवार 8 दिसंबर तक जनपद पंचायत कार्यालय में अधिकृत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। इन 6 पंचायत सचिवों का तबादला जनपद पंचायत क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतों में ट्रांसफर जिला पंचायत द्वारा किया गया था। इन तबादलों को नियम विरुद्ध मानते हुए जबलपुर हाईकोर्ट ने इन्हें स्टे आर्डर दिया।