पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवार ने बस मालिक से मांगे पांच लाख रुपए

परिवार ने बस मालिक से मांगे पांच लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल-परतवाड़ास्टेट हाईवे पर शनिवार को चिचढाना गांव के पास मकानों पर पलटी बस सोमवार भी बस मालिक नहीं उठा सके। इस घटना में मृत बालक के परिवार द्वारा मकान बनाने के लिए बस मालिक से 5 लाख रुपए की मांग की जा रही है। बस मालिक ने मृतक बालक के परिवार को मकान सुधरवाने का आश्वासन देने के बाद भी वे नहीं मानें।

उल्लेखनीय है कि इस घटना में घायल बालकों का इलाज परतवाड़ा के निजी अस्पताल में किया जा रहा है, जिसका पूरा खर्च बस मालिक द्वारा उठाया जा रहा है। बस मालिक सोमवार को पलटी बस को घटनास्थल से उठाने के लिए क्रेन मंगवा रखी थी, लेकिन पीड़ित परिवार के नहीं मानने पर वह वापस लौट गए।

भैंसदेही के एसआई एसएस चौहान बस मालिक द्वारा उन्हें समझाइश दी गई, लेकिन वे नहीं मानें। एसआई श्री चौहान ने बताया कि इस संबंध में पूरी जानकारी से एसडीओपी संतोष दमदोरिया को अवगत कराया जा रहा है।