पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडस्ट्रियल क्षेत्र होगा विकसित, अब युवाओं को रोजगार मिलेगा

इंडस्ट्रियल क्षेत्र होगा विकसित, अब युवाओं को रोजगार मिलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके रुके हुए औद्योगिक विकास को गति देने और बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तीन जगहों पर इंडस्ट्रियल क्षेत्र विकसित करने की तैयारी कर रहा है। 48 हेक्टेयर जमीन भी चिन्हित की जा चुकी है। अब राजस्व विभाग के साथ सर्वे करके यहां साइड डेवलपमेंट किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार 41 साल पहले 1973 में कोसमी इंडस्ट्रियल क्षेत्र विकसित किया गया था। भूअर्जन विभाग ने उद्योग विभाग को कोसमी में इंडस्ट्रियल क्षेत्र विकसित करने के लिए 248 एकड़ जमीन दी थी। इस जमीन में से जमीन 116 औद्योगिक इकाइयों को दी गई। इसके बाद नई इंडस्ट्रीज लगाने के लिए इंडस्ट्रियल क्षेत्र विकसित करने की कोई प्लानिंग नहीं हो पाई। लेकिन हाल ही में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने जिले में खाली राजस्व जमीनों की तलाश की थी। सर्वे में तीन जगहों पर इंडस्ट्रियल क्षेत्र विकसित किए जाने की संभावनाएं मिली है। कोलगांव में 13.991 हेक्टेयर, मोरडोंगरी में 17.101 हेक्टेयर और चोरडोंगरी में 18.601 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है। इन जगहों को चिन्हित करके इन जमीनों पर राजस्व विभाग के साथ मिलकर सर्वे और साइट डेवलपमेंट करने की तैयारी व्यापार एवं उद्योग केंद्र कर रहा है। बिजली, पानी समेत अन्य इंतजाम करके साइट डेवलपमेंट करने के बाद इन जमीनों को उद्योग स्थापित करने के लिए दिया जाएगा।

सर्वे किया जाएगा

^जिलेमें तीन जगहों पर नई इंडस्ट्रीज लगाने के लिए जमीन चिन्हित की गई है। राजस्व विभाग के साथ मिलकर सर्वे किया जाएगा। साइट डेवलपमेंट के इंतजाम करने के बाद यह जमीन उद्योगों के लिए आवंटित की जाएगी।^ -अजय जायसवाल, प्रभारीमहाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र

पुराने इंडस्ट्रियल क्षेत्र में केवल 85 फैक्ट्रियां चालू

जिलेके सबसे बड़े कोसमी इंडस्ट्रियल क्षेत्र में भी अधिकांश फैक्ट्रियां समय के साथ बंद हो गई हैं। जिस समय इंडस्ट्रियल क्षेत्र बना था 116 इंडस्ट्रियां लगाई गई थी। इस समय 85 इकाइयां ही चालू स्थिति में हैं। जो चल रही हैं वे भी अधिकांश केवल कागजों पर हैं।

यहां की जगह चिन्हित

जमीनचिन्हित जमीन

कोलगांव13.991 हेक्टेयर

मोरडोंगरी 17.101 हेक्टेयर

चोरडोंगरी 18.601 हेक्टेयर

7500 को मिलेगा रोजगार

चिन्हितकी गई साइड पर चार से पांच इंडस्ट्रियां आसानी से लगाई जा सक