पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रज्ञापीठ में हुआ 40 नेत्र रोगियों का परीक्षण

प्रज्ञापीठ में हुआ 40 नेत्र रोगियों का परीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गायत्रीपरिवार ट्रस्ट गायत्री प्रज्ञापीठ के तत्वावधान में सोमवार को प्रज्ञापीठ में नेत्र शिविर का कार्यक्रम रखा गया। इसमें सैकड़ों की तादात में नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया। जिला अस्पताल से आए डॉ. आईपीएस पोपली ने मरीजों की आंखों की जांच की। शिविर में चयनित रोगियों के ऑपरेशन मंगलवार को जिला अस्पताल में किए जाएंगे।

गायत्री प्रज्ञापीठ सारनी के 33वें वार्षिकोत्सव के तहत यहां पर सोमवार से कार्यक्रम शुरू हुए। इसके तहत पहले दिन नेत्र परीक्षण शिविर रखा गया। शिविर में रोगियों की आंखों की जांच की गई। बैतूल से आए डॉ. पोपली और भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह के अलावा अन्य परिजनों ने शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। प्रज्ञापीठ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूजन के बाद शिविर का शुभारंभ हुआ। डॉ. पोपली ने कहा कि आंखों भगवान की दी गई अमूल्य कृति है। इसकी देखरेख बेहद जरूरी है। अनजाने में हम देखरेख नहीं करते फिर बाद में पश्चतावा होता है। इसलिए आंखों की देखरेख बचपन से करनी चाहिए। शिविर में उन्होंने आधुनिक उपकरणों की मदद से मरीजों की आंखों की जांच की। शिवर में काफी संख्या में गायत्री परिजन मौजूद थे। यहां से करीब 40 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई।