पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईवीएम में कहीं बढ़े, कहीं घटे वोट

ईवीएम में कहीं बढ़े, कहीं घटे वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

^किसीतरह की कोई गड़बड़ी नहीं है। वोटों का मार्जिन इतना है कि एक -दो वोटों से कोई अंतर नहीं पड़ता है। संबंधित अपील में जा सकते हैं।^ -ज्ञानेश्वर बी. पाटिल, कलेक्टरबैतूल

वार्ड नं. 16 में वोट डाले 395 और गिनती में 397 हो गए

बैतूलके वार्ड क्रमांक 16 चंद्रशेखर वार्ड के मतदान केंद्र 48 में कुल वोटर 557 थे। इनमें कुल 395 मतदाताओं ने वोट डाले, लेकिन जब मतगणना हुई तो इसमें वोटों की गिनती 397 की हुई। यहां पर दो वोटों का इजाफा हो गया। यह स्थिति प्रशासन के माध्यम से प्रत्याशी को उपलब्ध कराई सत्य प्रति में दर्ज है। अब सवाल उठने लगा है, कि ऐसी गलती टोटलिंग में हुई है या फिर ईवीएम में गड़बड़ी थी।

वार्ड नं. 2 में वोट डाले 930 और गिनती में 851 हो गए

आमलानपा के वार्ड क्रमांक 2 के मतदान क्रमांक 3 और 4 में कुल 1103 वोटर थे। इनमें मतदान क्रमांक 3 में 404 और मतदान क्रमांक 4 में 526 वोट डाले गए थे। दोनों मतदान केंद्र में डाले टोटल वोटों की संख्या 930 होती है, लेकिन प्रशासन के माध्यम से उपलब्ध कराई सत्य प्रति में मतदान क्रमांक में 3 में 526 वोट और क्रमांक 4 में 325 वोट डाले जाने का रिकार्ड दिया गया है। इनका कुल टोटल 851 होता है। इस तरह 79 वोट गायब हो गए। इसकी एंट्री तो नोटा में हैं, अंडर और अनफिनिशड वोट में।

ये गड़बड़ी सामने आई

मामला

मामला

बैतूल|नगर पालिकाचुनाव के बाद अब ईवीएम और प्राप्त वोटों की गिनती में गड़बड़ी सामने आई है। वोटों में अंतर का यह मामला जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से प्राप्त मतों की सत्यप्रति का प्रमाण प्रस्तुत कर उठाया है। जिला कांग्रेस कमेटी का आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में ईवीएम और टोटलिंग में गड़बड़ी की गई है। कमेटी का मत है कि दूसरे वार्डों के दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। गड़बड़ी नजर आने पर दोबारा चुनाव कराए जाने की मांग की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समीर खान का कहना है कि नपा चुनाव में ऐसी गड़बड़ी किसी एक मतदान केंद्र या वार्ड में नहीं हुई बल्कि अधिकांश वार्डों में इस तरह की गड़बड़ी की गई है। यह सब सत्ता पक्ष के दबाव में आकर विपक्ष को लाभ पहुंचाने को लेकर चुनाव में की गई है।

आमला के वार्ड क्रमांक दो और बैतूल के वार्ड क्रमांक 16 में हुई गड़बड़ी के प्रमाण है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड के मतदान केंद्रों पर डाले हुए वोटों की