गुणवंत बाबा की पालकीयात्रा निकाली
बैतूल| सदरस्थित गुणवंत बाबा के मंदिर से शाम 4 बजे निकली पालकीयात्रा शहर के कारगिल चौक, गुरुद्वारा रोड होते हुए गंज दिलबहार चौक वह कोठीबाजार लल्ली चौक होते हुए वापस सदर गुणवंत बाबा के मंदिर पहुंची। इस दौरान पालकीयात्रा के साथ चल रहे लोग बाबा के जयकार करते हुए चल रहे थे वहीं महिलाएं भी गुणवंत बाबा के भजन गा रही थीं।