- Hindi News
- खाता खोलने आज से हर वार्ड में जाएगी नपा की टीम
खाता खोलने आज से हर वार्ड में जाएगी नपा की टीम
शहरमें बहुत से परिवार ऐसे हैं जिनके किसी भी सदस्य का बैंक एकाउंट नहीं है। यह बात आखिरकार प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों को माननी पड़ी और इसके लिए प्रत्येक वार्ड में सर्वे दल भेजने की प्लानिंग मंगलवार को नपा ने बनाई। 33 वार्डों के लिए 99 कर्मचारियों का दल आज से वार्डों में जाएगा।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को नपा सीएमओ पीके द्विवेदी, एई अनिल पिप्पल और इंजीनियरों की मौजूदगी में नपा में राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षकों, मोहर्रिरों, और अन्य कर्मचारियों की बैठक हुई। एई अनिल पिप्पल ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में बैंक खातों की जानकारी लेने और खाता विहीन लोगों के खाते खोलने के लिए बुधवार से अभियान चलाया जाएगा। 10 दिसंबर से प्रत्येक वार्ड में सर्वे टीम भेजी जाएगी। एक टीम में एआरआई और मोहर्रिर समेत तीन कर्मचारी रहेंगे। कुल 99 कर्मचारी इस सर्वे के लिए जाएंगे। खाते वाले परिवारों के सदस्यों के खाता नंबर की जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही जिनके खाते नहीं हैं उनके खुलवाने के लिए प्रयास और प्रक्रिया की जाएगी। ज्ञात हो कि भास्कर ने 2 दिसंबर को दो घंटे में बैतूल में मिले सात परिवार, जिनका नहीं है खाता शीर्षक से खबर प्रकाशित करके तिलक वार्ड मांग मोहल्ले और इससे सटे हिस्से में बड़ी संख्या में खाता विहीन परिवार होने का खुलासा किया था।
बैतूल| नगरपालिकामें बैठक हुई।
सवाल - प्रधानमंत्रीजनधन योजना के लागू होने के बावजूद बहुत से परिवारों के खाते नहीं खुले हैं ?
जवाब- जनधनयोजना के तहत अलग से खाते खोलना जरूरी नहीं है, परिवार में एक व्यक्ति का खाता होना चाहिए। अधिकांश परिवारों के पास खाते हैं।
सवाल- शहरमें कितने परिवारों के पास बैंक खाते नहीं हैं। इसकी पड़ताल क्यों नहीं की गई है ?
जवाब- हमघर-घर तक कर्मचारी भेजने के लिए प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही सभी जगहों को देखा जाएगा।
सवाल- पूर्वमें दावे किए गए थे कि सभी के खाते हैं अब सर्वे की जरूरत क्यों ?
जवाब- सुनिश्चितकरने के लिए कर्मचारियों का घरों तक जाना जरूरी है। कोई छूटना नहीं चाहिए।
सवाल- तिलकवार्ड के मांग मोहल्ले में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जिनमें किसी का खाता नहीं है ?
जवाब-यहबेहद मुश्किल है कि एक भी सदस्य का खाता हो। पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ लेने खाता तो खुलवाया ही होगा। लेकिन फिर भी इस हिस्से को दिखवाएं