पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हमें बताएं...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल

क्लीन सिटी

भास्कर अभियान

साफ-स्वच्छ शहर के लिए दीजिए बल

बैतूल. दुर्गावार्ड में भी लोग कचरे और गंदगी से बेहद परेशान हैं। वार्डवासियों का कहना है कि केंद्र सरकार तक सफाई को लेकर सतर्क है, लेकिन शहर की नगर सरकार ही शहर में सफाई के लिए गंभीर नहीं है। भास्कर को यह फोटो वार्डवासी अरुण उच्चसरे ने उपलब्ध करवाया है। उन्होंने बताया कि नागदेव मंदिर के साइड में ही काफी गंदगी है। यहां कचरे के ढेर लगे हुए हैं, लेकिन सफाई को लेकर नपा का अमला गंभीर नहीं है। उन्होंने नगरपालिका के सफाई अमले को यहां से कचरे के ढेर ट्रेचिंग ग्राउंड में डालने की मांग की है।

मंदिर के पास ही लगा कचरे का ढेर

बैतूल. शिवाजीवार्ड में गंदगी का आलम है। यहां पर कचरा सड़क पर फैलने लगा है। वार्डवासियों का कहना है कि सफाई अमला आता तो है, लेकिन सफाई करके कचरे का ढेर वहीं छोड़ जाता है। भास्कर को यह फोटो मोनू वाघमारे ने उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि वे और उनके साथी खुद भी वार्ड की सफाई करने को तैयार हैं, लेकिन नपा से मांग है कि कचरे को ट्रेचिंग ग्राउंड में डाला जाए तो वे भी सफाई अमले की मदद करेंगे।

सड़क पर फैल रहा कचरा