कॉलेज की परीक्षा तारीख बदली
बैतूल : बरकतउल्लायूनिवर्सिटी ने कॉलेज परीक्षा तिथियों में फेर बदल किया है। 7 दिसंबर के जारी संशोधित तारीख के अनुसार बीसीए थर्ड सेमेस्टर का डाटाबेस मैनेजमेंट और डेसिंग का पेपर पहले 27 नवंबर और फिर 10 दिसंबर को होने वाला था, लेकिन अब 17 दिसंबर को होगा। इसी तरह बीए फिफ्थ सेमेस्टर उर्दू का पेपर अब 10 की जगह 12 दिसंबर को होगा। हिंदी पेपर पूर्व घोषित तारीख में होगा।