पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब सुबह साढ़े 8 बजे से लगेंगे स्कूल

अब सुबह साढ़े 8 बजे से लगेंगे स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल : शीतकालमें तापमान में निरंतर रही गिरावट के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी के दृष्टिगत कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल ने जिले के समस्त शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूलों में सुबह की पाली अब सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी, वहीं दोपहर की पाली दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह आदेश आगामी 31 जनवरी तक प्रभावशील किया गया है।



























कलेक्टर ने कहा है कि उक्त अवधि में जिले की कोई भी स्कूल सुबह 8.30 बजे से पूर्व एवं शाम 4.30 बजे के बाद संचालित नहीं की जा सकेगी।