पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारदी डेरे में ठंड से हुई बुजुर्ग महिला की मौत

पारदी डेरे में ठंड से हुई बुजुर्ग महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाहोरीशेड में अस्थाई तौर पर ठहरे पारदी समुदाय की एक बुजुर्ग महिला की सोमवार की देर रात ठंड से मौत हो गई। महिला की मौत से पारदी समुदाय के लोगों में पुनर्वास और ठंड से बचाव के कोई इंतजाम नहीं होने को लेकर खासी नाराजगी रही। पारदी समुदाय के लोगों ने तीन दिन पहले ही कलेक्टोरेट में प्रदर्शन कर कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल को ठंड से बचाव के इंतजाम किए जाने की बात रखी थी, लेकिन कोई इंतेजाम नहीं हो सके। पारदी समुदाय के प्रमुख अलस्या पारदी ने बताया कि महिला ढेमना पति संपत (60) पहले ठीक थी, लेकिन रात करीब 12 बजे उसकी ठंड से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बीते साल भी सेवंती बाई नाम की एक महिला की ठंड से मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कई सालों से वे खुले में रहने को मजबूर हैं। ठंड से बचाव के लिए अब तक कोई इंतजाम प्रशासन ने नहीं किए है, तो कंबल दिए लकड़ी उपलब्ध कराई। महिला की मौत होने की सूचना मिलने पर टीआई पंकज त्यागी, एसडीओपी वीके जैन, तहसीलदार अलका एक्का लाहोरी शेड पर पहुंचे। तहसीलदार श्रीमती एक्का ने कहा कि पीडि़त परिवार अति गरीबी की श्रेणी में आता है। परिवार को अंतिम संस्कार करने नगरीय प्रशासन से सहायता प्रदान की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर अस्थाई मदद कर दी गई है। आम आदमी बीमा योजना, जनश्री बीमा योजना का प्रकरण तैयार कर भेजा जाएगा।

नगर संवाददाता|बैतूल

लाहोरीशेड में अस्थाई तौर पर ठहरे पारदी समुदाय की एक बुजुर्ग महिला की सोमवार की देर रात ठंड से मौत हो गई। महिला की मौत से पारदी समुदाय के लोगों में पुनर्वास और ठंड से बचाव के कोई इंतजाम नहीं होने को लेकर खासी नाराजगी रही। पारदी समुदाय के लोगों ने तीन दिन पहले ही कलेक्टोरेट में प्रदर्शन कर कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल को ठंड से बचाव के इंतजाम किए जाने की बात रखी थी, लेकिन कोई इंतेजाम नहीं हो सके। पारदी समुदाय के प्रमुख अलस्या पारदी ने बताया कि महिला ढेमना पति संपत (60) पहले ठीक थी, लेकिन रात करीब 12 बजे उसकी ठंड से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बीते साल भी सेवंती बाई नाम की एक महिला की ठंड से मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कई सालों से वे खुले में रहने को मजबूर हैं। ठंड से बचाव के लिए अब तक कोई इंतजाम प्रशासन ने नहीं किए है, तो कंबल दिए लकड़ी उपलब्ध कराई। महिला की मौत होने की सूचना मिलने पर टीआई पंकज त्यागी, एसडीओपी वीके जैन, तहसील