मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर को
मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर को
बैतूल| मानवअधिकार के अंतरराष्ट्रीय आयोग की स्थापना दिवस 10 दिसंबर के अवसर पर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के जिला आयोग मित्रों द्वारा स्थानीय महाराज अग्रसेन विद्यालय में परिचर्चा का आयोजन किया गया है। परिचर्चा का विषय वृद्ध जनों के अधिकार निर्धारित किया गया है। परिचर्चा में वरिष्ठ नागरिक, पेंशनर, युवा वर्ग एवं अन्य व्यक्ति मौलिक विचार रख सकेंगे।
तिरुपति,गया एवं रामेश्वरम तीर्थ जाएंगी यात्राएं
बैतूल| मुख्यमंत्रीतीर्थ दर्शन योजनांतर्गत जिले से 30 दिसंबर को तिरुपति, 4 फरवरी को गया एवं 22 फरवरी को रामेश्वरम के लिए तीर्थ यात्राएं जाएगी। तिरुपति यात्रा के लिए जिले से 155, गया यात्रा के लिए 258 एवं रामेश्वरम यात्रा के लिए 206 यात्रियों का कोटा निर्धारित किया गया है। कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल ने बताया कि इन यात्राओं में जाने के इच्छुक पात्र आवेदक तिरुपति के लिए 22 दिसंबर, गया के लिए 26 जनवरी एवं रामेश्वर के लिए 14 फरवरी तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।