पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 150 किसानों को मिलेंगे िवद्युत पंप

150 किसानों को मिलेंगे िवद्युत पंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग को राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत सामान्य वर्ग के 60 किसानों के लिए नलकूप खनन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसी तरह सभी वर्गों के किसानों के लिए 150 डीजल / बिजली पंप प्रदाय करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, (जिसमें 86 सामान्य वर्ग, 27 अनुसूचित जाति वर्ग एवं 34 अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को लाभान्वित किया जाएगा)। उप संचालक कृषि श्री पीएस किरार से प्राप्त जानकारी के अनुसार नलकूप खनन योजना के तहत किसान को अधिकतम खनन के लिए 25 हजार तथा पंप प्रतिस्थापन के लिए 15 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा। डीजल, विद्युत पंप में अधिकतम 10 हजार रुपए का अनुदान देय होगा। श्री किरार ने बताया कि उन्नत कृषि यंत्रों को बढ़ावा दिए जाने के लिए विभिन्न योजनाओं में जिले के किसानों को उन्नत कृषि यंत्र प्रदान करने के लक्ष्य आवंटित किए गए हैं, जिनका ब्लाकवार विभाजन भी कर दिया गया है। इच्छुक किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।