पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों का पेचवर्क अटका

सड़कों का पेचवर्क अटका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^पेचवर्कके पुराने प्रोजेक्ट के विषय में जानकारी ली जाएगी। सड़कों को बेहतर बनाने के लिए जल्द मरम्मत करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। ^ -श्रवण कुमार जैन, ईई,पीडब्ल्यूडी

^डामरकी सड़कें पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में हैं। पेचवर्क से संबंधित काम उन्हें करना चाहिए।^ -पीके द्विवेदी, सीएमओनपा

नगर संवाददाता|बैतूल

शहरमें डामर की सड़कों के पेचवर्क के लिए बनाए पीडब्ल्यूडी के प्रोजेक्ट का काम अट गया है।

पिछले साल पीडब्ल्यूडी ने शहर में पेचवर्क शुरू किया था, लेकिन कुछ सड़कों पर नपा की आपत्ति के बाद पीडब्ल्यूडी ने पूरे प्रोजेक्ट को ही रोक दिया। तब से अब तक खस्ताहाल सड़कों पर वाहन चलाना लोगों की मजबूरी बन गया है। पीडब्ल्यूडी ने पिछले साल 2013 में 21 किमी सड़कों का पेचवर्क शुरू किया था। शहर की कॉलेज चौक से कालापाठा सड़क, लिंक रोड पर काम भी किया गया। लेकिन नपा ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना में शामिल लगभग 4 कमी सड़क को छोड़कर पेचवर्क करने की बात कहते हुए पीडब्ल्यूडी को इन सड़कों पर पेचवर्क नहीं करने को कहा था। गंज और कालापाठा में थोड़ा बहुत पेचवर्क किया गया और काम रोक दिया। वाहन चालकों को परेशानियां होती है।