हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा बनी
बैतूल : विश्वहिंदू परिषद चिचोली प्रखंड के तत्वावधान में राम मंदिर चिचोली में जिला मंत्री महेंद्र साहू के आतिथ्य में बैठक हुई। बैठक में 21 दिसंबर को होने वाले हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें चिचोली प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थिति को सुनिश्चित करने का आव्हान किया गया।