पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा से वंचित हुई महिलाएं, केंद्र पर रोई

परीक्षा से वंचित हुई महिलाएं, केंद्र पर रोई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको महिला पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा हुई। इस दौरान कई परीक्षार्थी महिलाएं आईडी नहीं लाने और एडमिशन कार्ड अटेस्टेड नहीं होने से परीक्षा नहीं दे सकी। सभी केंद्रों पर लगभग एक सैकड़ा परीक्षा से वंचित हुई महिलाएं केंद्र पर रो पड़े। कई जगह तो इस व्यवस्था के खिलाफ परीक्षार्थियों ने केंद्र पर्यवेक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों पर जमकर नाराजगी जताई।

व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से एकीकृत बाल विकास सेवा संचालनालय के अंतर्गत पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की परीक्षा आयोजित की गई थी। बैतूल के 25 केंद्रों पर परीक्षा रखी गई थी। यह परीक्षा दो पाली में रखी गई थी। केंद्रों पर परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली थी, लेकिन इस परीक्षा के शुरू होने और परीक्षार्थियों के आईडी प्रूफ नहीं लाने और एडमिशन कार्ड के अटेस्टेड नहीं होने से इन परीक्षार्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। हालांकि इस परीक्षा के लिए अनिवार्य रूप से आईडी प्रूफ, एडमिट कार्ड अटेस्टेड कराके लाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन परीक्षार्थियों के भूल जाने से परीक्षार्थियों को परेशान होना पड़ा। इस दौरान पॉलीटेक्निक कॉलेज में कई परीक्षार्थी परीक्षा में नहीं बैठ सके। यहां पर परीक्षा में नहीं बैठने देने को लेकर तनातनी की स्थिति बनी।











































































इस दौरान तहसीलदार अलका एक्का मौके पर पहुंची, उन्होंने परीक्षार्थियों से चर्चा की, लेकिन आईडी प्रूफ नहीं होने से वे भी परीक्षार्थियों को परीक्षा में नहीं बैठा सकी। कुछ ऐसी ही स्थिति गल्र्स स्कूल गंज में रही। यहां आईडी प्रूफ नहीं लाने से वंचित गई। इससे कई परीक्षार्थी परीक्षा में नहीं बैठाए जाने को लेकर रो पड़ी। उनकी जरा सी भूल के कारण सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रहना पड़ा।

परेशानी परीक्षार्थी ने शिक्षकों से बहस की।

आईडी प्रूफ के कारण आई दिक्कतें

^प्रवेशपत्र पर बोल्ड लेटर में आईडी प्रूफ लेकर परीक्षा देने पहुंचने अनिवार्य रूप से लिखा हुआ था, लेकिन इसके बावजूद परीक्षार्थी आईडी प्रूफ लेकर नहीं आए, इससे परीक्षा में बैठने में दिक्कतें हुई। परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। प्रशासन के माध