पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 बार ऑपरेशन फिर भी ठीक नहीं हुआ पेट दर्द

2 बार ऑपरेशन फिर भी ठीक नहीं हुआ पेट दर्द

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमलाके एक युवक ने प्राइवेट अस्पताल के दो डाॅक्टरों के खिलाफ लापरवाही पूर्वक इलाज करने की शिकायत जनसुनवाई में कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल से की है। मंगलवार को अपनी शिकायत में आमला के युवक तरुण उर्फ छोटी पवार ने बताया कि उसके पेट में दर्द होने पर वे बैतूल के राठी अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां पर उसे अपेंडिक्स की समस्या बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी गई थी। पिछले साल मई में उसका ऑपरेशन किया गया। इस दौरान पेट में गठानें पडऩे और पस आने पर दोबारा ऑपरेशन किया गया। इसके बाद भी पस आना बंद नहीं हुआ और ही पेट दर्द से राहत मिली। उन्होंने नागपुर के डॉक्टर से संपर्क किया। इस पर उन्होंने अब फिर से ऑपरेशन कराने की सलाह दी है, जबकि पेट के ऑपरेशन की जगह से पस रहा है। युवक ने डॉ. नूतन और डाॅ. उदय पर लापरवाही पूर्वक इलाज करने की शिकायत कर जांच की मांग की है।