पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में ही 380 क्यूबिक मीटर रेत का भंडारण, 5 पर केस दर्ज

शहर में ही 380 क्यूबिक मीटर रेत का भंडारण, 5 पर केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैधरूप से रेत का स्टॉक कर किए जा रहे पांच निर्माण कार्यों के निर्माण स्थलों पर खनिज विभाग ने मंगलवार को छापामार कार्रवाई की। सभी पर खनिज विभाग ने प्रकरण दर्ज किया है, भवन निर्माण कर रहे इन लोगों को अवैध रेत के मूल्य से 10 गुना पेनल्टी चुकानी होगी।

खनिज विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र पटले समेत अन्य स्टाफ ने मंगलवार को शहर में पांच निर्माण कार्यों के दौरान जमा की गई रेत पर छापामार कार्रवाई की। यह रेत अवैध रूप से बिना परमिशन भंडारण करके रखी गई थी। कालापाठा में द्वारका टाॅवर नाम का पांच मंजिला भवन बनाया जा रहा था। यहां पर 150 घनमीटर रेत का भंडारण करके रखा गया था। जब खनिज विभाग ने भंडारण की परमिशन के बारे में पूछा तो परमिशन नहीं होने की बात सामने आई। खनिज विभाग ने रेत जब्त करके निर्माण कार्य करवा रहे अशोक मिश्रा पर प्रकरण बनाया।

इसके बाद खनिज विभाग ने गोकुलधाम कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्य के लिए जमा रेत की पड़ताल की। यहां 120 क्यूबिक मीटर रेत का स्टॉक था। बबलू खुराना पर केस बनाया गया। हितेन्द्र मोटवानी के कालापाठा स्थित निर्माण कार्य से 30 घनमीटर रेत और हमलापुर में बसंत यादव के निर्माण कार्य से 30 घनमीटर रेत बरामद करके प्रकरण बनाया गया। यहां कार्रवाई करने के बाद खनिज विभाग का अमला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंचा। यहां राजेंद्र गुप्ता के भवन के निर्माण कार्य के लिए जमा की गई रेत - गिट्टी की जांच की गई। 30 घनमीटर गिट्टी और 50 घनमीटर रेत यहां पाई गई। पांचों मामलों में मप्र अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2006 की धारा 18 (5) के तहत प्रकरण बनाया गया है। इधर, 150 घनमीटर रेत का बाजार मूल्य 90 हजार रुपए है। यहां 9 लाख रुपए की पेनल्टी लगेगी। 120 क्यूबिक मीटर रेत जब्ती पर 7 लाख 20 हजार रुपए के लगभग जुर्माना लगेगा। वहीं 50 क्यूबिक मीटर रेत जब्ती पर 3 लाख के लगभग पेनाल्टी लगेगी। हमलापुर की 30-30 घनमीटर अवैध रेत पर भी 3 लाख से अधिक की पेनल्टी लगेगी। इस तरह 22 लाख 20 हजार से अधिक की पेनल्टी लगेगी।

{विवेकानंद वार्ड में नए फिल्टर प्लांट और रॉ वाटर टैंक का निर्माण चल रहा है।

{अस्पताल परिसर में ट्रामा सेंटर का निर्माण चल रहा है।

{शहर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत नाली निर्माण चल रहा है।

{टिकारी लिंक रोड के समीप बिजली कंपनी के डिवीजन कार्यालय का निर्माण चल रहा है।

{वन विद्यालय परिसर कालापाठा में 23 करोड़ के निर्माण कार्य चल रहे हैं।

यहां नहीं हो रही कार्रवाई

शहरमें जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। इनमें इस्तेमाल की जाने वाली रेत कहां से रही है यह वैध है या अवैध इसकी जांच कई जगह नहीं हो रही है।

पांच लोगाें पर प्रकरण बनाया है

^खनिजविभाग ने पांच निर्माण कार्यों पर छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारण की रखी गई रेत पकड़ी है। पांच लोगों पर प्रकरण बनाया गया है। सभी पर रेत के बाजार मूल्य से 10 गुना पेनाल्टी लगाई जाएगी। -एमए खान, जिला खनिज अधिकारी

10 गुना अिधक पेनल्टी लगाई जाएगी

पांचजगहों से 150, 120 , 50, 30 और 30 घनमीटर रेत जब्त हुई इस तरह कुल 380 घनमीटर रेत जब्त की गई। इस रेत के वास्तविक बाजार मूल्य से 10 गुना अधिक की पेनल्टी लगाई जाएगी। कलेक्टर की परमिशन से खनिज विभाग यह पेनल्टी लगाएगा।

अप्रैल 2014 से रेत रॉयल्टी काटने पर बैन

ग्रीनट्रिब्यूनल के एक आदेश के बाद से जिले की सभी रेत खदानों से रेत रॉयल्टी काटने पर बैन लगा हुआ है। इस तरह जिले की 6 चालू रेत खदानों कोदारोटी, भीलावाड़ी, हरन्या, रातामाटी, चांदू और आमढाना से रेत उत्खनन बंद है।

{7 जुलाई 2014 को शाहपुर एसडीएम से शिवसागर क्षेत्र में 125 डंपर बिना रॉयल्टी की रेत जब्त की।

{8 जुलाई 2014 को बांसपुर में सड़क किनारे दो जगहों से 15 डंपर रेत जब्त करके राजस्व विभाग ने खनिज विभाग को सौंपी।

{8 जुलाई को ही रातामाटी क्षेत्र में दो जगहों से 5 डंपर रेत जब्त की गई। एसडीएम ने खनिज विभाग को यह रेत सौंपी।

{चोपना रोड को 8 जुलाई 2014 को एसडीएम ने रेत का उत्खनन करके परिवहन कर रहे 2 डंपर और 1 जेसीबी मशीन बरामद की।

{23 जून 2014 को वन विभाग ने चिखलार नाके पर रेत से भरे 7 वाहन पकड़े थे। रेत माफिया के हंगामा मचाने पर कोतवाली पुलिस ने वन विभाग की शिकायत के बाद मामला भी दर्ज किया था।

{26 जुलाई को अवैध रेत से भरी एक ट्रॉली ने बाइक सवार युवक युवती को चपेट में ले लिया था। युवती की मौत हो गई थी।

{17-18 जून की दरमियानी रात अवैध रेत से भरा एक डंपर सीएमएचओ कार्यालय के सामने खंभे से टकरा गया था। बिजली गुल हुई डंपर चालक मौके से भाग निकला।

अवैध रेत परिवहन के मामले आए हैं सामने

जगह-जगह हो रहे रेत भंडारण को लेकर खनिज विभाग ने रेत जब्त की।