पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेंदा चौक के पास 22 मीटर चौड़ा होगा रोड

गेंदा चौक के पास 22 मीटर चौड़ा होगा रोड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरगेंदा चौक के पास सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। यहां सड़क को 22 मीटर चौड़ा किया जाना है।

गुरुवार को नपा के इंजीनियरों के साथ तहसीलदार अलका इक्का गेंदा चौक पहुंची। यहां पर सड़क किनारे से जमीन नापी गई। 12 से अधिक दुकानदारों की पक्की दुकानों और प्लेटफार्म पर निशान लगाकर अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई। तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दुकानदारों को दी गई। दुकानदारों ने इसका विरोध जताया, उन्होंने कहा कि वे सालों से यहां पर पक्की दुकानें बनाकर बैठे हैं, अचानक इसे अतिक्रमण बताया जा रहा है। इसके बाद नपा अमले ने तीन चार बार अलग-अलग तरह से जमीन नापी। आखिरकार अमला निशान लगाकर वहां से लौट गया। तीन दिन के भीतर दुकानदारों को लगाए गए निशानों तक का अतिक्रमण हटाने को कहा गया, जिससे काम किया जा सके। इस कार्रवाई के दौरान यहां बनी एक छोटी सी मढिय़ा को भी हटाया गया। यहां कुछ समय से नागदेवता का पूजन किया जा रहा था।

बैतूल| सदर में तहसीलदार की मौजूदगी में एक मढ़िया को हटाया गया।