बेटियां भी सीख रहीं जूडो कराते
बैतूल | पहलेअच्छे स्वास्थ्य, शरीर को मजबूत बनाने जूडो-कराते सीखे जाते थे। बढ़ते अपराधों ने बेटियों को इस कला को सीखने के लिए मजबूर कर दिया है। बैतूल के गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने जूडो और कराते के प्रशिक्षण में ऐसी कई ट्रिक सीखी जिससे वे आत्मरक्षा करने के साथ-साथ छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखा सकती हैं। गुरुवार को काॅलेज में जूडो-कराते के साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। अतिथि एसपी राकेश जैन, पूर्व खेल शिक्षक कैलाश सिंह ठाकुर मौजूद थे। आत्मरक्षा के लिए पुलिस विभाग की महिला सेल के सहयोग से जूडो-कराते का प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण के समापन पर छात्राओं ने जूडो-कराते का डेमो का किया। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विद्या चौधरी समेत स्टॉफ मौजूद था।