- Hindi News
- तीन नाबालिग चोर पकड़ाए, एक मोटरसाइकिल जब्त
तीन नाबालिग चोर पकड़ाए, एक मोटरसाइकिल जब्त
बैतूलबाजारपुलिस ने चार युवक को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में हिरासत में लिया है। इनमें एक युवक और तीन नाबालिग हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बैतूलबाजार थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि 9 फरवरी को बैतूल के ग्रीन सिटी क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। इसकी जांच के दौरान बैतूल के ग्रीन सिटी भग्गूढाना क्षेत्र निवासी सुमीत जैन समेत तीन नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। इनके पास से एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। इनके खिलाफ चोरी का केस दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी नगर में कई मोटरसाइकिल चोरी हुई है, लेकिन इसका पता अब तक नहीं लग सका है।