जेएच कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला
बैतूल | जेएचकॉलेज में जिला स्तरीय रोजगार मेला 20 21 फरवरी को लगेगा। प्राचार्य डॉ. सुभाष लव्हाले ने बताया कि स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना में मेला लग रहा है। इसमें कृषि उद्योग, वानिकी, उद्यानिकी एवं उद्योगपतियों के माध्यम से चलाए जा रहे उद्योग के स्टॉल लगाए जाएंगे।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से मेले का लाभ लेने की बात कही है।