बैतूल | नगरपालिकाने नेहरू पार्क के पीछे ढाई लाख की लागत से सुलभ कॉम्पलेक्स बनाया था। लेकिन इसका शुभारंभ नहीं हो पा रहा है। भगतसिंह वार्ड निवासी सावन पवार समेत अन्य ने नपा सीएमओ को पत्र लिखकर इस सुलभ कॉम्पलेक्स का बचा हुआ काम पूरा करके इसे शुरू करवाने की मांग की है।